जीजा और बहन को जान से मारने आये भाई ने खुद को ही मार ली गोली
मुंबई : इंद्रदेव पांडे
कांदिवली पूर्व समता नगर पुलिस स्टेशन की हद में हनुमान नगर नरसी पाड़ा के पास जनता कॉलोनी में बटेश्वर तिवारी नामक ३२ वर्षीय युवक ने खुद को गोली मार ली।
दरसअल बटेश्वर तिवारी की बहन ने अभी जून महीने में यूपी के चंदौली में रोहित सिंह नामक व्यक्ति से कोर्ट मैरिज कर ली थी। बटेश्वर बहन की शादी से काफी नाराज था। भाई क्योंकि बहन ने शादी गैर बिरादरी में की थी। भाई ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पहले भी बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों को जान से मारने के लिए बटेश्वर गॉव से देशी पिस्टल लेकर आया था और मौके की तलाश में था।
सोमवार की शाम करीब ९ बजे घर के अंदर जब बहन, जीजा और बटुकेश्वर शराब पी रहे थे तभी अचानक बटुकेश्वर ने बैग के अंदर से पिस्टल निकाला और जीजा के ऊपर तान दिया, जिसको बहन ने बचा लिया। लेकिन तब तक बटुकेश्वर ने गोली चला दी थी। गोली हवा में फायर हो गई। इसके बाद भाई ने दूसरी गोली चलाई लेकिन नशे में होने के कारण निशाना चूक गया। जिसके बाद बहन और जीजा दरवाजा बंद करके बाहर भाग निकले। फिर बटुकेश्वर अपने को अंदर फंसा देख खुद के सिर में गोली मार ली। मौके पर पहुंची समता नगर पुलिस मृतक बटुकेश्वर को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच कर रही है । वहीं जीजा और बहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच कर रही है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ३२ वर्षीय बटुकेश्वर बड़ा भाई है और २३ वर्षीय बहन छोटी है ।जिसकी नाक को गोली छूते हुए निकल गई है। उसका इलाज किया जा रहा है। जीजा रियल स्टेट का काम करता है और साला टैक्सी चलाने का काम करता है। फिलहाल मौके से देशी पिस्टल के साथ कई राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बहन और जीजा पुलिस की कस्टडी में है। आगे की जांच समता नगर पुलिस कर रही है।