सैदाबाद पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के खिलाफ मामला दर्ज
सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने का आरोप बुरे फसे फरहान अख्तर
मुंबई . इंद्रदेव पांडे
देश में नागरिकता संशोधन एक्ट (सी.ए. ए) के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन और हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने भी हाल में एक ट्वीट के जरिए सी.ए. ए के विरोध में आवाज उठाई थी. लेकिन उनका विरोध जताना उन पर ही भारी पड़ गया है.
सैदाबाद में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा १२१ (भारत सरकार के खिलाफ छेड़ना या युद्ध छेड़ने के लिए उकसाना), १२१ (ए) (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचना), १२० (बी) (आपराधिक साजिश रचना) और ५०५ (समुदायों के बीच नफरत पैदा करना) के तहत केस दर्ज किया गया है.
पाकिस्तानी टिक-टॉक स्टार की दुबई में हुई बेइज्जती
फरहान पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लोगों में डर और अराजकता पैदा करने के साथ-साथ मुस्लिमों, ट्रांसजेंडर्स, नास्तिक और दलितों को राष्ट्र के खिलाफ भड़काने का काम किया है. फरहान पर देश के अलग-अलग समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया गया है.
दरअसल, फरहान ने सी.ए.ए. के खिलाफ एक ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने सी.ए. ए./सी.ए, बी की डिटेल साझा की थी. साथ ही लिखा था, ‘यहां आपको यह जानने की जरूरत है कि क्यों ये आंदोलन जरूरी हैं. मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में १९ दिसंबर को मिलते हैं. सोशल मीडिया में अकेले आंदोलन करने का वक्त खत्म हो गया है.’
‘गुड न्यूज’ की रिलीज का इंतजार कर रही कियारा, अभिनेत्री ‘कबीर सिंह’ में कुछ सीन्स को लेकर थीं असहज
इसके दो दिन बाद उन्होंने मुंबई पुलिस को धन्यवाद देते हुए एक और ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था, ‘शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए मुंबई को शाबाशी और लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए मुंबई पुलिस को धन्यवाद’.
बता दें फरहान के अलावा सी .ए . एके विरोध में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट, स्वरा भास्कर, डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी आवाज उठाई है.