७५ वर्षीय बुजुर्ग महिला की घर से मिली लाश डीएन नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई
मुंबई – इंद्रदेव पांडे
मुंबई उपनगर अंधेरी स्थित डीएन नगर इलाके में ७५ वर्षीय महिला की लाश उनके ही घर में संदिग्ध हालात में पुलिस को मिली। डीएन नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।
पुलिस के अनुसार गुलाबी शेट्टी नामक महिला अंधेरी पश्चिम वालिया कॉलेज के पास एक चाल में अकेली रहती थी। रविवार को महिला की भांजी सुजाता शेट्टी जब उनसे मिलने घर गई तो देखा कि महिला को किसीने दोपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दिया। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
पुलिस सूत्र का कहना है कि रविवार दोपहर करीब ४ बजे सुजाता के पति गुलाबी के घर गया था लेकिन कई बार दरवाजा खटखटा ने के बाद भी जब दरवाजा नही खोली गई तो वो वहां से चला गया। सुजाता के पति घर जाकर सुजाता को सूचना दिया। उसके बाद जब सुजाता गुलाबी के घर गई तो दरवाजा खुला मिला।
गुलाबी की एक बेटी हैं जो शादी के बाद अलग रहती है। पुलिस को अभी तक हत्या की करोणों का पता नहीं चला। पुलिस कई एंगेल से जांच कर रही हैं। क्या गुलाबी की हत्या लूट के इरादे से किया गया? हालांकि पुलिस को अभी तक यह नही पता कि गुलाबी के घर से क्या कुछ गायब है।