खुलेआम बिक रहा है गुटखा और पीछे के दरवाजे से बिक रही है शराब।
मुम्बई मनोज दुबे
देश में जहाँ लॉकडाउन लगा है लोगो के घर से निकलने पर सख्त रोक लगी हुवी है। राशन,दूध ,भाजी की दुकानों को भी कुछ घंटो के लिए खोला जा रहा है।ऐसे में सभी चीजों को दुगने दर पे बेचा जा रहा है।
घाटकोपर और पंतनगर में कुछ समाज के दुश्मन जो कोरोना जैसी भयंकर बीमारी के फैलने के बाद भी लोगो की ज़िंदगी से खिलवाड़ कर रहे है।खुलेआम गुटखा, तंबाखू, सिगरेट दुगने दाम पे बेच रहे है।घाटकोपर और पंतनगर में बार के पीछे के दरवाजों से शराब दुगने-तिगने दाम पर बेच रहे है।घाटकोपर स्टेशन के करीब राम रहीम मित्र मंडल के पास और अस्लफा ,साई लीला बार के बाहर लोग खड़े होकर दुगने दामो पे शराब बेच रहे है।ऐसे लोगो ने कोरोना जैसी महामारी बीमारी को मज़ाक बना रखा है शराब खरीदने बड़ी संख्या मै लोगो की भीड़ जमी रहती है जिसकी वजह से कोरोना वायरस फैलने का डर बना रहता है।समाज के ऐसे दुश्मनों पे सख्त से सख्त करवाई की जानी चाहिए जिसकी वजह से लॉकडाउन का उलंघन लोग कर रहे है।