युवक को मारी गोली, अपराधी बेलगाम,कर्पूरी ग्राम की घटना।
समस्तीपु(जकी अहमद)
समस्तीपुर : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम स्थित दुर्गा अस्थान के पास अहले सुबह दो बाईक पर सवार चार अपराधियों ने कर्पूरीग्राम के ही स्वर्गीय रामाकांत सिंह के 34 वर्षीय पुत्र राधे मोहन सिंह को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का ईलाज शहर के काशीपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार राधे मोहन सिंह अपने बुलेट से गंज चौक से अपने घर की तरफ जा रहा था तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने दुर्गा स्थान के निकट उस पर गोलियां चला दी युवक के बाएं पैर में 2 गोलियां लगी एक गोली घुटने के नीचे एवं एक गोली घुटने के ऊपर घायल अवस्था मे स्थानीय लोगो की मदद से उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दोनों गोलियां निकाल दी है। डॉक्टर ने उसे खतरे से बाहर बताया।
घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तफशीश में जुट गयी है। इस मामले में पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने आपसी रंजिश को लेकर गोली मारी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अपराधियों को चिंहित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।