“दि लेवल 2 स्पा” पर पुलिस की रेड!
दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार!
मुंबई से सटे मिरा-भाईंदर शहर के काशिमीरा पुलिस स्टेशन की हद में सुर्या शॉपिंग सेंटर के समीप स्थित क्लस्टर-2 नामक इमारत की दुकान नंबर-21 में चलाई जा रही “दि लेवल 2 स्पा” नामक मसाज पार्लर पर पुलिस ने छापा मारकर दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। काशिमिरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक संजय हजारे के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
दबिश की कार्रवाई के उपरांत आरोपियों के खिलाफ गुरनं कलम TT 467/2020 प्रमाणे अनैतिक व्यापार प्रतिबंध अधिनियम 1956 की कलम 3, 4, 5 सहित भादंवि कलम 188, 269, 270 व 271 सहित महाराष्ट्र कोविड-19 उपाय योजना 2020 के नियम 11 के तहत गुन्हा दाखिल किया गया है। मामले की जांच वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक संजय हजारे स्वयं कर रहे हैं, ऐसी जानकारी विश्वसनीय सूत्रों से मिली है।
सनद रहे कि मिरा-भाईंदर शहर में डांसबार, दारू बिक्री, लॉजिंग, मसाजपार्लर, इत्यादि के चोरी-छुपे अनैतिक व्यवसाय चलाए जाने की जानकारियां भी सामने आ रही है।
सवाल यह उठता है की, जिस इमारत में ऐसी असामाजिक गतिविधियां चलती है, उस सोसायटी अथवा अगल-बगल के लोग क्यों ऐसा काम चलने देते हैं?
क्यों वहां के नगरसेवकों को इन बातों की जानकारी पुलिस की रेड के बाद होती है? क्या नगरसेवकों का यह कर्तव्य अथवा जिम्मेदारी नहीं है कि, वह अपने क्षेत्र में चलने वाली असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगवाए?, जबकि पुलिस प्रशासन उनके साथ है!