शिवसेना सांसद संजय राउत का आरोप, परिवार से अच्छे नहीं थे सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते।
मनोज दुबे
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर दिन कई खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में बड़ा सा लेख लिखा है।
सामना के संपादक राउत ने खुलकर अपनी बात कही है। उन्होंने बिहार पुलिस और केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि ये दोनों महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश कर रहे है।राउत ने सुशांत के परिवार के बारे में भी लिखा है।उन्होंने लिखा है कि, ‘एक बात सत्य है कि सुशांत का पटना में रहने वाले अपने पिता से संबंध अच्छा नहीं था।
मुंबई ही उसका ‘आशियाना’ था। इस पूरे दौर में सुशांत, पिता और अन्य रिश्तेदारों से कितनी बार मिला, सुशांत कितनी बार पटना गया, ये सामने आने दो अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती ये दो अभिनेत्रियां उसके जीवन में थी। इनमें से अंकिता ने सुशांत को छोड़ दिया था और रिया उसके साथ थी। अब अंकिता, रिया चक्रवर्ती के बारे में अलग बात कर रही है।
असल में अंकिता और सुशांत अलग क्यों हुए इस पर प्रकाश डालने के लिए कोई तैयार नहीं है, जो कि जांच का एक हिस्सा होना चाहिए.’राउत ने आगे लिखा है कि, ‘इस पूरे प्रकरण में सीधे-सीधे राजनीति शुरू है।और शोकांतिका के कुछ पात्र इसे अपने-अपने पक्ष में मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।सुशांत एक अभिनेता था।पटना से वह मुंबई आया और बस गया था।उसकी आत्महत्या का जिम्मेदार कौन है?
यह समझना मुश्किल है परंतु इसमें सुशांत सहित सभी जिम्मेदार है। उसकी आत्महत्या एक शोकांतिका ही है।लेकिन राजनीतिक चश्मे से इस ओर देखना उचित नहीं है।उसने अपना जीवन खत्म किया अब कोई भी उसकी मृत्यु का उपयोग निवेश के तौर पर करे, इसका क्या अर्थ है। साथ ही उन्होंने बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के बारे में लिखा है कि, ‘ये भाजपा के समर्थक है।इन पर 2009 में कई आरोप लग चुके है।राउत ने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस और केंद्र सरकार मिलकर महाराष्ट्र सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।