साकीनाका पुलिस थाने की हद मे बड़े पौमने पर चल रहा है अवैध हुक्का पार्लर।
क्याअवैध हुक्का पार्लरो की जानकारी साकीनाका पुलिस थाने को नही?
क्या अवैध हुक्का पार्लर पे स्थानिक पुलिस थाने का आशीर्वाद?
मनोज दुबे
साकीनाका पुलिस थाने की हद में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से हुक्का बार चलाये जा रहे है।कोर्ट के आदेशानुसार केवल हर्बल हुक्का पार्लर चलाने की अनुमति दी गयी।
साकीनाका में लगभग 8 से 9 हुक्का पार्लर अवैध तरीके से देर रात तक चलाया जा रहा है।हर्बल हुक्के के नाम पर हर तरीके के हुक्का ग्राहकों को दिए जा रहे है जिसके मादक पदार्थ का सेवन युवा पीढ़ी कर रही है कई हुक्का पार्लर देर रात 4 से 5 बजे तक चलाया जा रहा है।
हुक्का पार्लर बन चुका है अय्याशी का अड्डा
हुक्का पार्लर बन चुका है अय्याशी का अड्डा जहाँ नशीले हुक्का का सेवन करके युवा पीढ़ी करते है अश्लील डांस अधिकांश हुक्का पार्लर चोरी छुपे चलाये जा रहे है जिनके पास सुरक्षा के नाम पर ना फायर सेफ्टी है ना ही आग लगने पर निकले के लिए एक्सिट दरवाजा।ऐसे ही हुक्का पार्लर में कमला मिल जैसे बड़े हादसे हो सकते है सिर्फ चंद पैसों के लिए लोगो की जान खतरे में डालकर हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है।
कोरोना जैसे महामारी फैलने के बाद भी हुक्का पार्लर में कानून की धज्जियां उड़ाते हुवे बिना किसी सोशल डिस्टेंसिंग के एक हुक्के से करीबन 4 लोग हुक्का पीते है।
साकीनाका पुलिस थाने में कई हुक्का पार्लर गैरकानूनी तरीके से चल रहे है स्थानीक पुलिस को इस बात की जानकारी ना होना भी एक सवाल बना हुवा है।साकीनाका पुलिस स्टेशन की हद में जिन्नी हुक्का पार्लर,बॉम्बे पब,सेकंड वाइफ,रॉयल स्मोक,ओप्पा बार जैसे तमाम हुक्का पार्लर देर रात चल रहे है कई हुक्का पार्लर पे एस. एस ब्रांच ने करवाई की है स्थानीक पुलिस थाने द्वारा अवैध हुक्का पार्लर पे करवाई ना होना भी पुलिस की कार्यशैली पे सवाल बनकर उठते है।