लोकल ट्रेन में महिला के साथ विनयभंग।
चलती लोकल से महिला को फेका बाहर।
मनोज दूबे
चलती लोकल से एक महिला को बाहर फेकने का मामला सामने आया है।मध्य रेलवे आठगांव से कसारा के बीच की यह घटना बताई जा रही है।
कल्याण पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम अमोल जाधव और अमन हिले है।
कसारा में रहने वाली एक 21 वर्षीय लड़की जो ठाणे के एक मॉल में किसी बड़े पद पर काम करती है।
जिसका रोज कसरा से ठाणे जाना- आना होता है।।25 नवंबर को महिला ठाणे से कसरा जाने के लिए लोकल में बैठी उस वक़्त डब्बे में काफी महिलाएं थी।आठगांव स्टेशन आते आते सभी महिलाएं उत्तर चुकी थी और डब्बे में सिर्फ पीड़ित लकड़ी अकेली बची थी।आठगांव स्टेशन से जैसे लोकल चालू होती है वैसे ही दो लोग भागते-भागते लोकल में चढ़ते है और दोनों आरोपी दारू के नशे में थे।
लड़की इन दोनों से डर के तुरंत उनका फ़ोटो निकालके अपने घर वालो को मोबाइल पे भेजती है।दोनों आरोपी लडकी को अकेला देख के लड़की के साथ छेड़खानी करने लगते है।और लड़की का विनायभंग करते है।लड़की द्वारा लगातार इनकार करने पर आरोपियों ने लड़की को चलती लोकल से बाहर फेंक दिया।कसारा पहुचते ही एक आरोपी भाग जाता है और पीड़ित लड़की के रिश्तेदार ने सही वक्त पे आकर एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद पुलिस ने भागे हुवे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी अमोल जाधव और अमन हिले दोनो ठाणे की किसी कंपनी में काम करते थे पुलिस ने दोनों आरोपियों पे धारा 307 और 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।