अधेड़ की मौत से ग्रामीण हुए आक्रोशित , ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।
समस्तीपुर(जकी अहमद)
खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत के इनायत मियां पुल के पास आज करीव डेढ़ बजे अपराह्न में इसी पंचायत के वार्ड नं 03 निवासी शंकर महतो उम्र करीब 52 वर्ष पिता त्रिवेणी महतो का आकस्मिक मौत सड़क दुर्घटना में हो गई।
बता दें कि मृतक अपने साईकिल से रोजमर्रा के कार्य करने के लिए जा रहे थे।इसी वीच उक्त स्थल पर अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए जिससे वे सड़क पर ही गिर गए और चार पहिया का चक्का मृतक के सिर पर चढ़ गया जिस कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हथौड़ी रोसड़ा मुख्य सड़क को बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेवाजी करने लगे।आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिवार को सरकारी मुआवजा की राशि,परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ साथ सड़क के किनारे पुलिस गस्ती की मांग कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह, थानाध्यक्ष विजय शंकर साह, अवर पुलिस पदाधिकारी अर्जुन सिंह,मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुँचे एवं लोगों को समझा बुझाकर शांत किया तथा उचित मुआवजा देने का आवश्वासन देकर जाम हटवाया।साथ ही कबीर अंत्येष्टि योजना से मुखिया उषा देवी 3000 रु की मदद की।
सनद रहे कि मृतक अपने पीछे पत्नी रधिया देवी , तीन लड़का क्रमशः राजेश महतो,विपिन महतो,धीरज महतो के साथ साथ एक पुत्री गुड़िया कुमारी को छोड़ गए हैं।
मौके पर उप सरपंच विनय कुमार झा उर्फ टनटन झा,समाजसेवी फूलबाबू यादव,डॉ लाल बाबू,दिलीप कुमार राम,दीनबंधु राय , अशोक कुमार झा,ए एस आई उमेश यादव आदि उपस्थित थे।