मुंबई कुर्ला इलाके से एक महिला को 50 लाख की एमडी के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई में लगातार एक के बाद एक ड्रग्स माफियाओं पे कारवाई की जा रही।सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में भी कई लोगो पे एंटी नारकोटिक्स की टीम ने अपना शिकंजा कसा है कई बॉलीवुड सितारों के नाम सामने आये है जो ड्रग्स का सेवन करते है। भारत देश मे मुंबई शहर ड्रग्स माफियाओं के कारोबार का शहर बन चुका है।डोंगरी,बांद्रा,मुंब्रा,कुर्ला,घाटकोपर,गोवंडी जैसे इलाको से हर जगह ड्रग्स का निर्यात किया जा रहा है।
एंटी नारकोटिक्स सेल को गुप्त जानकारी मिली कि कुर्ला एलबीएस रोड के पास एक महिला एमडी बेचने के लिए आने वाली है मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर महिला को गिरफ्तार किया।
मुंबई कुर्ला इलाके से एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 503 ग्राम एमडी जप्त किया गया है जिसकी अंदाज़ा कीमत 50 लाख 30 हजार बताई जा रही है।एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।