गुब्बारे की वजह से 4 साल के बच्चे की हुवी मौत।
मुंबई:-मनोज दुबे
अंधेरी(पूर्व) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक गुब्बारे के साथ खेलते समय गुब्बारे की 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
सूरज नाग नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ अंधेरी(पूर्व) में रहाता था उसका चार साल का बेटा देवराज अपनी छोटी बहन के साथ घर के बाहर गुब्बारे से खेल रहा था। गुब्बारे से हवा निकलते समय गुब्बारा देवराज के गले में फंस गया। फंसे गुब्बारे को निकालने के लिए देवराज जोर-जोर से खांसने लगा जिससे परिवार का ध्यान आकर्षित हुआ। बच्चे के चाचा राजाराम नाग ने देवराज के गले में फंसे गुब्बारे को निकालने की कोशिश की लेकिन गुब्बारा बाहर नहीं आया और उन्हें अंधेरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि वहां के डॉक्टरों ने बच्चे को तुरंत एक बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। घर वालो ने देवराज को नानावती अस्पताल में इलाज के लिए लेके गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद देवराज को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर इस मामले की तहकीकात की और पुलिस ने देवराज के शरीर की जांच की और शव परीक्षण के लिए कूपर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। गुब्बारा देवराज के गले में भीतर गहरा फंस गया था और देवराज उसे बाहर नहीं निकाल सका जिसकी वजह से सांस लेने में देवराज को तकलीफ होने लगी और दम घुटने की वजह से देवराज की मौत हो गयी।