पीड़ित महिला बोली बिकाऊ है अग्रिपाडा पुलिस स्टेशन के अधिकारी
मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई के अग्रिपाडा पुलिस स्टेशन की हद में रहने वाली 52 वर्षीय महिला के साथ उसके पति ने दिनदहाड़े घासलेट छिडकर महिला को जिन्दा जलाने का प्रयास किया।
जिसके बाद पीड़ित महिला की शिकायत मिलने पर अग्रिपाडा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने महिला की एफआईआर दर्ज नही की।
पत्रकार से बातचीत करते हुए 52 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि मामल दिनांक 24 अक्टूबर के शाम करीबन 4 बजे के आसपास का है जब उनके पति इस्तियाक शेख (62) ने दिनदहाड़े घर में घुसकर घासलेट छिडकर उसे जिन्दा जलाने का प्रयास किया।
जिसके बाद किसी तरह से अपनी जान बचा पीड़ित महिला अग्रिपाडा पुलिस स्टेशन अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाने पहुंची केरोसीन से पूरी तरह भीगी हुई पीडित महिला की मदत करने के बजाए तीन घंटे तक महिला को पुलिस ने बैठा कर रखा था।जिसके बाद एक महिला पुलिस कांस्टेबल पुलिस वैन में बैठाकर पीड़ित महिला को घर ले गयी और पीडित महिला के केरोसिन से भीगे हुए कपड़े बदलवाकर दोबारा पुलिस स्टेश ले आयी।
जिसके बाद आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बजाए एन सी लेकर पीडित महिला को घर भेज दिया वही महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसका मेडिकल उपचार तक नहीं करवाया।
जिसके बाद पीड़ित महिला ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृहमंत्री अनिल देशमुख से मदत की गुहार लगाई।जिसके बाद पीड़ित महिला ने लिखित रूप से मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह , अडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, और अस्सिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस को एक शिकायत पत्र देकर सहायता मांगी है।