कोरोना वायरस ने ली एक और अभिनेत्री की जान ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री दिव्या का निधन
मनोज दुबे
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने कोरोना वायरस से लड़ते हुए आखिरकार अपना दम तोड़ दिया है दिव्या।
पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और यह बीमारी उन्हें कुछ हफ्तों से परेशान कर रही थी।दिव्या की मां ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि दिव्या की हालत गंभीर है।
दिव्या को टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए जाना जाता था इसके अलावा उन्हें उड़ान जीत गई तो पिया मोरे विष जैसे धारावाहिकों में भी देखा गया।