बॉलीवुड कोरिओग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती
मुंबई:-मनोज दुबे
बॉलीवुड मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आज अचानक आया हार्ट अटैक मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उनकी पत्नी लिजेल उनकी देखभाल के लिये अस्पताल में साथ है। रेमो डिसूजा एक भारतीय कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं।रेमो ने हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी दी है।
रेमो डांस इंडिया डांस के जज भी रह चुके है। एक सफल कोरियोग्राफर बनने के बाद उन्होंने निर्देशन की दुनिया में भी हाथ आजमाया और फिल्म फालतू का निर्देशन किया इसके बाद साल 2013 में रेमो ने डांस बेस्ड फिल्म एबीसीडी का निर्देशन किया फिल्म काफी चली जिसके बाद 2015 में एबीसीडी 2 का निर्देंशन किया इस फिल्म में वरुण धवन,श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा मुख्य किरदार में थे ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
कोरियोग्राफी और फिल्म निर्देशन के अलावा रेमो डिसूजा सफल जज भी है डांस इंडिया डांस के अलावा वह कलर्स के शो झलक दिखलाजा और स्टार प्लस के डांस प्लस के भी जज रह चुके है।
रेमो डिसूजा का जन्म 2 अप्रैल 1972 में कर्नाटक के बेंगलौर में हुआ था। उनका असली नाम रमेश यादव है उनके पिता का नाम गोपी नायक है रेमो डिसूजा ने अपनी पढ़ाई गुजरात के जामनगर से की थी।उन्होंने इस दौरान कई बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए।रेमो ने लिजेल से शादी की जो की एक कॉस्ट्यूम डिजायनर है।