एंटी नॉरकोटिक्स सेल(बांद्रा) 36 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
आंध्र प्रदेश से गांजे की तस्करी मुंबई में की जाती थी।
मुंबई:-मनोज दुबे
एन्टी नॉरकोटिक्स सेल(बांद्रा) के पुलिस शिपाई सौदाने को गुप्त जानकारी मिली की विलेपार्ले(पूर्व)में गांजे की तस्करी होने वाली है।मिली गुप्त जानकारी के आधार पर एएनसी की बांद्रा शाखा ने विलेपार्ले(पूर्व)नाना-नानी पार्क के पास जाल बिछाकर कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिनके नाम की पहचान शफीउर अहमद रहमान(51)और सबूर अहमद मोहिद्दीन(51) के रूप में हुवी है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग 36 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है जिसकी कीमत 7 लाख 20 हजार रुपये है।आरोपियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर मुंबई में बेचा जाता था।
एन्टी नॉरकोटिक्स सेल बांद्रा ने गु र क्र 41/2020 एनडीपीएस कायदा कलम 8(क),20(क),29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
उपरोक्त कारवाई सह पोलीस आयुक्त (गुन्हे) मिलिंद भारंबे, अपर पोलीस आयुक्त (गुन्हे) विरेश प्रभू, अमलीपदार्थ विरोधी पथक के उपायुक्त दत्ता नलावडे, सहाय्यक पोलीस आयुक्त राजेंद्र चिखले, अमलीपदार्थविरोधी विभाग के प्रभारी पोलीस निरीक्षक अनिल वाढवणे के मार्गदर्शन में सहाय्यक पोलीस निरीक्षक बंडगर, पोलीस उपनिरीक्षक पवळे, हवालदार नाईक, पोलीस नाईक देवार्डे, पोलीस शिपाई सौंदाने, पोलीस शिपाई मांढरे, पोलीस शिपाई ढोले, पोलीस शिपाई इंदुलकर, पोलीस शिपाई राठोड, पोलीस शिपाई (चालक) निमगिरे इनके प्रत्यन से उत्तम कारवाई की गई।