तिलक नगर पुलिस थाने की हद में चल रहे जलसा और कायरोस हुक्का पार्लर पर पुलिस की कारवाई।
मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई में कोरोना काल और लॉकडाउन में भी बड़े पैमाने पर कानून की धज्जियां उड़ाते हुवे हुक्का पार्लर चलाये जा रहे है।जहां कोई भी ग्राहक के मास्क का उपयोग नही करता नाही सोशल डिस्टेसनिंग का ध्यान रखा जाता है।एक हुक्के से करीबन 4 से 5 लोग हुक्का पिने का काम करते है।
तिलक नगर पुलिस थाने की हद में काफी दिनों से जलसा और कायरोस हुक्का पार्लर देर रात तक चलाया जा रहा था।पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर इन दोनों हुक्का पार्लर पर छापेमारी करके कारवाई की गई और साथ ही ग्राहकों को दिए जाने वाले हुक्का के सेंपल को जप्त करके जांच के लिए भेज दिया गया है।सुप्रीमकोर्ट द्वारा हर्बल हुक्का पार्लर चलाने के अनुमति दी गयी है लिए गए सेंपल बाकी जांच के बाद मालूम किया जाएगा कि ग्राहकों को देने जाने वाले हुक्के में निकोटिन का इस्तेमाल किया जा रहा था या फिर हर्बल हुक्के दिए जा रहे थे।कोरोना जैसी महामारी फैलने के बाद भी खुले आम हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है।जिसकी वजह से कोरोना फैलने की संभावना बनी रहती है।