मालवनी पुलिस ने 4.55 लाख का प्रतिबंधित गुटखा किया जप्त।
मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई- मालवनी पुलिस थाने की हद में नशीले पदार्थ की रोकथम पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ज़ोन 11 की टिम ने 4 लाख 55 हजार मुल्य का गुटखा जप्त कर गैरकानूनी कारोबार करने वाले को गिरफ्तार कर लिया ! मामले की जांच मालवनी पुलिस कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक ज़ोन 11 केे विशेष पुलिस पथक में कार्यरत पुलिस उपनिरिक्षक डॉ. दिपक हिंडे को मुखबिरों से मिली जानकारी पर पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकूर को सूचित किया गया ! पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकूर की निगरानी मे विशेष टिम का गठन कर कार्रवाई के आदेश दिए गए ! जिसमें राठोडी गाव, मालवणी, मुंबई में पुलिस की टिम ने छापामारी कर लगभग 4 लाख 55 हजार रुपयों का तंबाकू युक्त गुटखा तथा उसकी बिक्री कर रहे आरोपी को हस्तगत कर आगे की जांच के लिए मालवनी पुलिस के हवाले कर दिया गया है!
कार्रवाई परिमंडल 11 के पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकूर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरिक्षक दिपक हिंडे, पुलिस सिपाही निजाई, पुलिस सिपाही भालेराव, पुलिस सिपाही नाडगौडा, पुलिस सिपाही बाबर ने एक विशेष टिम के तौर पर अपने कर्तव्यों को पूरा किया ! मामले की अधिक जांच मालवनी पुलिस कर रही है।