मुंबई अपराध शाखा ६ ने झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आमदार को पैसे की मांग करके जान से मारने कि धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
मुंबई:-मनोज दुबे
झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आमदार सुरेश कुमार महातो के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा १४ ऑगस्ट २०२० को १५ लाख रुपये की मांग की गई थी और पैसा ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।
जिसके बाद आमदार सुरेश महातो ने झारखंड गोंडा पुलिस थाने में इस बात की जानकारी देकर अपनी शिकायत दर्ज करायी थी।शिकायत के बाद गोंडा पुलिस ने गु र क्र ७०/२०२० भादवि कलम 385,387 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।जांच के दौरान धमकी देने वाले आरोपी के मुंबई में होने की जानकारी अपराध शाखा ६ को मिली जिसके बाद गोवंडी शिवाजी नगर बैगनवाड़ी से आरोपी नीलेश कमलेश पांडे(२७) को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस जांच में आरोपी पे उत्तरप्रदेश राज्य में कई और गुन्हे भी दर्ज होने की बात सामने आयी है।
उक्त कारवाई सह पोलीस आयुक्त (गुन्हे) मिलिंद भारंबे, अपर पोलीस आयुक्त (गुन्हे) एस. विरेश प्रभू, गुन्हे प्रकटीकर १ के उपायुक्त अकबर पठाण, सहाय्यक पोलीस आयुक्त (डी-पूर्व) अविनाश शिंगटे, गुन्हे शाखा कक्ष ६ के प्रभारी पोलीस निरीक्षक दीपक चव्हाण, पोलीस निरीक्षक चंद्रकांत दळवी इनके मार्गदर्शन में सहाय्यक पोलीस निरीक्षक विठ्ठल चौगुले, हवालदार उज्ज्वल सावंत, पोलीस शिपाई संभाजी कोळेकर, सुरेश घेरडे इत्यादि पथक ने की।