देवर ने किया भाभी के साथ अत्याचार।
देवर पे विधवा भाभी से विनयभंग का मामला दर्ज।
कुर्ला पूर्व में एक विधवा महिला के साथ आरोपी देवर द्वारा उत्पीड़न का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि कुर्ला पूर्व में रहनी वाली महिला जिसके आदमी का देहांत हो गया है वो अपने आदमी के घर वालो के साथ घर मे रहती है।पीड़ित महिला छोटी मोटी नोकरी करके अपना और अपने 4 वर्षीय बच्चे का पेट भरने का काम करती है।
पीड़ित महिला के अनुसार उसके पति के घर मे रहने वाला उसका देवर हमेशा महिला को घर छोड़ के जाने के लिए परेशान करता है।हमेशा महिला से झगड़ा करता है और महिला को खुद के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है।जब पीड़ित महिला ने अपने देवर शकील वफ़ाती कुरेशी(४०)के बोलने पर उसके साथ संबंध नही बनाया तो हर रोज शकील अपनी भाभी से किसी ना किसी बहाने झगड़ा करता और घर छोड़ के चले जाने के लिए दबाव डालता।पीड़ित महिला के अनुसार दिनांक 3 जानेवारी को शकील मेरे घर आकर मुझसे झगड़ा करने लगा और बोला तूने मेरी बेटी को क्या बोली वो रोते हुवे घर आई अब तू मेरे साथ सो जा टैब में तुझे घर मे रखूंगा नही तो तुझे घर मे अब नही रहने दूँगा।पीड़ित महिला के साथ अश्लील बात करके गाली गलौच करने के बाद शकील ने अपनी भाभी को शारीरिक संबंध बनाने को कहाँ जिसके बाद पीड़ित महिला ने इस बात की शिकायत चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन में कई जिसके बाद महिला की शिकायत को देखते हुवे आरोपी देवर पे पुलिस ने गु र क्र ०७/२१ कलम 354,323,504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।