पवई में भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई से पुलिस कांस्टेबल नितिन खैरमोड़े हुवे जख्मी।
मुंबई:-मनोज दुबे
पवई में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक पुलिस कांस्टेबल को बुरी तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि पवई हीरानंदानी में गैलेरिया माल के पास एक वरिष्ठ महिला चिकित्सक के वाहन को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा टक्कर मारने की घटना हुवी।जिसके बाद पवई पुलिस मौके पर पहुची पुलिस ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता ट्रिपल सीट बाइक चला रहे थे।पुलिस ने तीनों भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया जिनके नाम सचिन तिवारी,दीपू तिवारी और आयुष राजभर बताया जा रहा है।जब पुलिस ने आरोपियों को हथकडी लगाई तो आरोपियों ने पुलिस कांस्टेबल पे हथकड़ी से हमला कर दिया।कांस्टेबल का आरोप है कि
विधायक राम कदम ने आरोपियों को छोड़ने के लिए पुलिस को फ़ोन किया।
हमले के बाद पुलिस कांस्टेबल नितिन खैरमोड़े बेहद जख्मी हो गए।हमला करके तीनो आरोपी रिक्शे में बैठकर भागने लगे जिसमे से एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।और आरोपी दीपू और आयुष तिवारी भाग गए इन दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।सूत्रों के मुताबिक तीनो आरोपी भाजपाई कार्यकर्ता है और विक्रोली इलाके के रहने वाले है।कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लिया है उनके खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।