घाटकोपर दशमेश पंजाब बार पे पुलिस की छापेमारी।
मुंबई:-मनोज दुबे
घाटकोपर और पंतनगर पोलिस स्टेशन की हद में बड़े पैमाने पर आर्केस्ट्रा बार के नाम पर डांस बार चलाया जा रहा है।बार मे जहां ४ से अधिक लकड़ी रखने की अनुमति नही है वही बारो में १२ से १५ लड़कियों को रखा जाता है।घाटकोपर की हद में कई बार अनधिकृत और गैरकानूनी तरीके से चलाए जा रहे है कई बारो के पास राज्य उत्पादन शुल्क द्वारा तल मंज़िले पे बार चलाने की अनुमति दी गयी है वही अवैध तरीके से बार को ऊपर के मंज़िले पे चलाया जा रहा है।कई बारो के लाइसेंस रिनवल नही किये गए है।कई बारो के पास दमकल विभाग की एनओसी भी नही है।बारो में चोरी की बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है।बार मे लडकिया अर्ध नंग कपड़ो में रहती है जहाँ ग्राहक उनके साथ अश्लील हरकत करते है। आर्केस्ट्रा के नाम पर डांस कराया जा रहा है लड़कियों पे पैसे उड़ाये जाते है।बार मे ग्राहक ड्रग्स और सिगरेट का सेवन करते है।ऊपर के मंज़िले की अनुमति ना होने पर बार किसके संरक्षण के चलाये जा रहे है।वैशाली बार,अक्षय बार,आशीष बार,सुनील बार,गुथु बार,दशमेश पंजाब बार,घुंगरू बार अनधिकृत तरीके से चलाए जा रहे है।
झोन साथ के पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम को मिली जानकारी और डांस क्लिप के आधार पर बुधवार दिनांक १३ जानेवारी को दशमेश पंजाब बार पर कारवाई की गई जहां १० लड़कियां और करीबन १४ ग्राहक पाए गए।ग्राहकों को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कुछ दिनों पहले घाटकोपर पूर्व में गुथु बार पे समाज सेवा शाखा ने छापेमारी करके बड़ी कारवाई की थी।स्थानीक पुलिस स्टेशन द्वारा ऐसे बार मालिको पे कारवाई ना होने की वजह से इनका मनोबल बढ़ा हुआ है।
घाटकोपर के प्रत्येक बार मे कानून की धज्जियां उड़ाते हुवे १२ से १५ लकड़ियां रखी जाती है आखिर रात के वक़्त डयूटी पे तैनात पोलिस निरीक्षक को इस बात की जानकारी ना होना भी उनकी कार्यशैली पे कई सवाल बनकर उठते है।