मुंबई साकीनाका छेत्र से ३४५ किलो ५२५ ग्राम गांजा पुलिस ने किया जप्त।
मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई के साकीनाका इलाके से बड़ी मात्रा में गांजा जप्त किया गया है।सूत्रों के मुताबिक साकीनाका पुलिस स्टेशन के सपोनि पाडवी को गुप्त जानकारी मिली कि साकीनाका में बड़ी मात्रा में गांजा लाया गया है।मिली जानकारी के आधार अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने साकीनाका इलाके में संघर्ष नगर चांदिवली बिल्डिंग क्रमांक एच १० में छापेमारी की जहां से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि कुल ३४५ किलो ५२५ ग्राम गांजा जप्त किया गया है।जिसकी कीमत लगभग ५१,८२,८७५ रुपये है।गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम अशोक माणिक मैत्रे(३९) बताया जा रहा है।मिली जानकारी और बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुवे गांजा जप्त किया।
साकीनाका पुलिस ने गु र क्र ०४/२०२१ कलम ८(क),२० (ब)(ii)(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
उक्त करवाई परिमंडल १०के पुलिस उपायुक्त डॉ. महेश्वर रेड्डी के मार्गदर्शन में सहायक पोलिस आयुक्त नागरे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलवंत देशमुख के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक बुधन सावंत ,सपोनि पाडवी,सपोनि लीलाधर पाटिल,सपोनि मछिंद्र जाधव और साकीनाका पथक ने की।