समस्तीपुर में विभिन्न स्थानों पर बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस।
समस्तीपुर (जकी अहमद)
समस्तीपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर आन बान शान से मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस। पटेल मैदान में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इतना ही नही राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगो को सम्बोधित किया तथा भरतीय संविधान के बारे मे लोगो को विस्तार से बताया। बाद में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। मौके पर पुलिस कप्तान विकास बर्मन, जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता, नगर परिषद के सभापति तारकेश्वर गुप्ता, पुर्व सांसद अश्वमेघ देवी आदि मौजुद थे। वही दुसरी तरफ पुलिस लाईन में एसपी विकास बर्मन, समाहरणालय में डीएम शशांक शुभंकर ने झंडा तोलन किया। अनुमंडल कार्यालय में सदर एसडीओ रविन्द्र कुमार दीवाकर, नगर थाना में थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय, मुफ्स्सिल थाना में थाना अध्यक्ष बिक्रम आचर्या ने झंडा फहराया। सहकारिता कार्यालय मे विनोद कुमार, जिला परिषद कार्यालय में प्रेमलता ने तिरंगा झंडा लहराया। इसी तरह से कल्याणपुर थाना में बृज किशोर सिंह, वारिसनगर थाना में परसुंजय कुमार, मथुरापूर ओपी में संजय कुमार सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया। इसी प्रकार चक मेहसी थाना मे मो0 खुशबुद्दीन, पटोरी थाना में मुकेश कुमार, खानपुर थाना में दिल कुमार भारती, रोसड़ा में सीता राम प्रसाद, हसन पुर थाना मे चंद्रकांत गौरी,दल सिंह सराय थाना में प्रवीण कुमार, ताजपुर थाना में शंभूनाथ सिंह, बंगरा थाना में अनिल कुमार, मुसरीघरारी थाना में विशाल कुमार सिंह ने झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी।