घाटकोपर पूर्व में सुनील बार पर पंतनगर पुलिस की छापेमारी। 6 बार बालाओं को अश्लील डांस करते पाया गया।
मुंबई:-मनोज दुबे
घाटकोपर पूर्व में गुरुवार की रात पंतनगर पुलिस ने देर रात सुनील बार पे छापेमारी की।
पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के अनुसार बार मे अश्लील डांस होने की शिकायत मिली थी।कुछ दिनों पहले पंतनगर पुलिस स्टेशन की हद में चल रहे गुथु उर्फ बॉम्बे बार पे एस. एस. ब्रांच द्वारा बड़ी कारवाई की गई थी।
सूत्रों के अनुसार घाटकोपर में कई बार अवैध तरीके से चलाए जा रहे है।कई बारो में काम करने वाली लड़कियां बांग्लादेश की रहने वाली है जो फ़र्ज़ी दस्तावेज के जरिये अपनी नकली पहचान पत्र बनाकर बार में काम कर रही है। घाटकोपर के पूर्व और पच्चिम इलाके में अधिकांश बार अवैध तरीके से चलाये जा रहे है जिनके पास राज्य उत्पादन शुल्क द्वारा दिये गए लाइसेंस रिनवल नही किये गए है।कई बारो को तल मंज़िले पे चलाने की अनुमति दी गयी है वही सारे कानून की धज्जियां उड़ाते हुवे बार को ऊपर के मंज़िले पे चलाया जा रहा है।हर बार के गेट पे खड़े वॉचमेन के पास एक खुफिया बटन होता है जैसे ही पुलिस के अधिकारी आते है बटन दबाकर बार मे चल रहे डांस को बंद कर दिया जाता है और पुलिस के जाते ही डांस शुरू कर दिया जाता है।बार मे लड़कियों पे नोटो की बारिश की जाती है।अर्ध नंग कपड़ो में लड़कियां ग्राहकों के साथ अश्लील हरकतें करती है।कोरोना काल मे भी बिना किसी सोशल डिस्टेसिंग का पालन किये और बिना मास्क लगाए बड़े पैमाने पर लड़कियां और ग्राहक रहते है बार मे ग्राहक सिगरेट पीते है जिसकी वजह से कोरोना फैलने का डर बना रहता है।
पंतनगर पुलिस स्टेशन की हद में साई लीला बार देर रात 5 बजे तक चलाया जाता है जहाँ रात भर लोगो की भीड़ जमी रहती है जिसकी वजह से मारपीट,चैन स्नैचिंग, महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे अपराध होते रहते है।
पंतनगर पुलिस ने सुनील बार पे छापेमारी के दौरान 6 बार बालाओं को रेक्सयू कराया और ग्राहकों के साथ कुल 21 लोगो को हिरासत में लिया।
पंतनगर पुलिस ने सुनील बार पे गु.र.क्र 64/2021 कलम 188,269,294,34, भादवि सह 51(ब) आपत्ति नियंत्रण अधि सह कलम 3,8(1)(2) महिला संरक्षण के तहत मामला दर्ज कर 21 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।
परिमंडल साथ के पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम ने बताया की परिमंडल साथ में अवैध तरीके से चोरी छुपे चल रहे ओर्केस्ट्रा बार के नाम पे डांस बार,जुगार क्लब पे जल्द होगी कारवाई।
परिमंडल सात में चल रहे ड्रग्स के खिलाफ विशेष टीम बनाकर कारवाई की जायेगी।
उक्त कारवाई अपर पुलिस आयुक्त पूर्व प्रारदेशिक विभाग के अपर पुलिस आयुक्त संजय दराडे, परिमंडल साथ के उपायुक्त प्रशांत कदम सहायक पुलिस आयुक्त कुंडलिक निगड़े के मार्गदर्शन में पंतनगर नगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुहास कांबले और पुलिस उपनिरीक्षक प्रीति सावन और पथक ने की।