आखिर कब करेगे माहिम पुलिस पोस्को केस के आरोपियों को गिरफ्तार?
मुंबई:-मनोज दुबे(क्राइम रिपोर्टर)
माहिम पुलिस स्टेशन की हद में एक पीड़ित नाबालिक लड़कीं को इंसाफ नही मिल पा रहा है।नाबालिक लड़कीं के घर वालो के अनुसार उनकी लड़कीं को पड़ोस में रहने वाले तीन लड़को ने छेड़ा था।और लड़कीं को देख के गंदी कमेंट और अश्लील हरकतें करते थे।जिसकी वजह से लड़कीं ने तंग आकर फिनाइल पीकर आत्म हत्या करने का प्रत्यन किया था।लड़कीं के बयान पर तीन दिन बाद उन लड़कों के खिलाफ़ माहिम पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।लेकिन लड़कीं के घर वालो के अनुसार अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया है।लड़कीं के घर वालो के अनुसार आरोपियों की पहचान बड़े लोगो से होने की वजह से उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
आखिर माहिम पुलिस किसके दबाब में काम कर रही है?
आखिर माहिम पुलिस ने पोस्को के आरोपियों को अभी तक क्यों नही किया गिरफ्तार?
क्या माहिम पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है?
आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने की वजह से काफी सवाल माहिम पुलिस की कार्यशैली पे उठ रहे है।कारवाई ना होने की वजह से आरोपीयो का मनोबल बढ़ता जा रहा है।