गैंगस्टर रवि पुजारी को 9 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया, मुंबई में रवि पुजारी पे 78 मामले हैं दर्ज।
मुंबई:-मनोज दुबे(क्राइम रिपोर्टर)
रवि पुजारी को आज मंगलवार को मुंबई लाकर सेशन कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट दौर उसे 9 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।रवि पुजारी के खिलाफ मुम्बई में 78 अपराधिक मामले दर्ज हैं। कभी छोटा राजन गिरोह के साथ जुड़े रहे रवि पुजारी ने बाद में अपना अलग गिरोह बनाकर हफ्तावसूली करने लगा था।विदेश में रहकर मुम्बई में अपराध को अंजाम देने वाला रवि पुजारी में बॉलीवुड में अपनी दहशत फैला रखी थी।पुजारी को दक्षिण अफ्रीका के सेनेगल से भारत लाया गया था। पुजारी के खिलाफ कर्नाटक और बेंगलुरू में कई अपराध दर्ज होने की वजह से पहले उसे कर्नाटक ले जाया गया।वहां की जांच पूरी होने के बाद मुम्बई लाया गया है।
बता दें, कर्नाटक की एक अदालत से हालही में मुंबई पुलिस को गैंगस्टर रवि पुजारी की हिरासत की मंजूरी दी थी। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भरम्बे ने कहा था कि पुजारी को हिरासत में लेने की मुंबई अपराध शाखा की कोशिशों में यह बड़ी कामयाबी है।