मुंबई दुखद खबरः एक्ट्रेस गौहर खान बालीवुड अभिनेत्री के घर सुबह-सुबह पसरा मातम..
संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई
मुंबईः एक्ट्रेस गौहर खान के परिवार पर आज दुखों का पहाड़ टूट गया है। लंबे समय से बीमार गौहर के पिता का देहांत हो गया है। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले काफी समय से वह अस्पताल में भर्ती थे, जिनकी सेवा के लिए एक्ट्रेस ने रात-दिन एक किया हुआ था। गौहर लगातार अपने पिता की सेहत की दुआएं मांग रही थी, लेकिन उनकी दुआओं का असर नहीं हो सका। उनके पिता के निधन की जानकारी उनके फ्रेंड प्रीति सिमोस (Preeti Simoes) ने शेयर की है।
गौहर खान (Gauahar Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की मेन इमेज को भी चेंज कर दिया है। उन्होंने एक मोमबत्ती की तस्वीर अपडेट की है।