121 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई रू. 9.165 लाख की सहायता राशि

admin

121 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई रू. 9.165 लाख की सहायता राशि

बहराइच ,जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत जिले के 121 व्यक्तियों के बैंक खातों में धनराशि रू. 09 लाख 16 हज़ार 500 की धनराशि सम्बन्धित के बैंक खातों में हस्तान्तरित की गई है।

 

अग्निकाण्ड दुर्घटना अन्तर्गत तहसील महसी में 54 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 3,56,500=00, नानपारा में 15 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 95,000=00, पयागपुर में 06 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 34,500=00, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 23 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 2,69,000=00, तहसील सदर में 15 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 1,12,000=00 तथा तहसील कैसरगंज में 01 व्यक्ति के बैंक खाते में रू. 3,000=00 इस प्रकार कुल 114 व्यक्तियों के बैंक खातों में अहैतुक सहायता/गृह अनुदान/पशु सहायता के रूप में रू. 8,70,000=00 की धनराशि 16 मई 2025 को अन्तरित की गई है।

 

इसी प्रकार अन्य आपदा अन्तर्गत तहसील महसी में 02 व्यक्तियों के बैंक खातों में 16 मई 2025 को गृह अनुदान सहायता के रूप में रू. 8,000=00 तथा तहसील पयागपुर में 01 व्यक्ति के बैंक खाते में रू. 6,500=00 तथा नानपारा में 04 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 32,000=00 की धनराशि गृह अनुदान के रूप में 22 मई 2025 को अन्तरित की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *