7 चोरी की मोटरसाइकिलें व 8 चेचिस बरामद, तीन गिरफ्तार

7 चोरी की मोटरसाइकिलें व 8 चेचिस बरामद, तीन गिरफ्तार
संवाददाता – फरियाद अली
कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 चोरी की मोटरसाइकिलें, 8 मोटरसाइकिलों की चेचिस व भारी मात्रा में कलपुर्जे बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी नगर अशोक कुमार सिंह व सीओ नगर नारायण दत्त मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने 28 नवम्बर की रात झिंगहा घाट के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर भगवानपुर चौराहे स्थित कबाड़ की दुकान से अन्य चोरी की बाइकें व चेचिस बरामद की गईं। मौके से तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
