विदर्भ वेलफेयर एसोसिएशन का क्रिकेट टुर्नामेंट पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ

admin

विदर्भ वेलफेयर एसोसिएशन का क्रिकेट टुर्नामेंट पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ

स्वस्थ जिवन शैली के लिए खेल कौशल करना समय कि मांग है -डॉक्टर काजी नजीमोद्दीन मुंबई – स्वस्थ जिवन शैली के लिए खेल कौशल करना समय कि मांग है – ऐसा प्रतिपादन विदर्भ वेलफेअर असोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर काजी नजीमोद्दीन दो दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेंट में पुरस्कार वितरण समारोह मे कहा. हर साल के मुताबिक इस साल भी विदर्भ वेलफेयर एसोसिएशन मुंबई कि ओर से गोवंडी युनिट ने क्रिकेट टुर्नामेंट के कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी और 26 जनवरी को गोवंडी में रखा था. जिसमे कई क्रिकेट के शौकिनो ने हिस्सा लेकर अपनी कर्तबगीरी हुनर दिखाया. जनाब कासिम रजा साहब की जेरे निगरानी और कीयादत में बरसों से रवान दवान है। इब्तदाई सालों में तंजीम का मकसद विदर्भ के तमाम अफराद को एक प्लेटफार्म पर लाना था। तंजीम ने गरीब तलबा, बेवावों और मरीजों की इमदाद का बेड़ा उठाया और काफी हद तक उस में कामयाबी हासिल कर ली। फलाही कामों की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए तंजीम की गोवंडी यूनिट के जनाब तजम्मुल खान और सेक्रेटरी जनाब महफूज खान और दीगर एक्टिव मेंबरान की काविशउन से तारीख 25 जनवरी और 26 जनवरी 2025 अंबेडकर मैदान शिवाजीनगर गोंवंडी में मिल्लत के नौजवानों को नशे की लत से दूर रखने के लिए एक क्रिकेट टूर्नामेंट का एहतमाम किया गया।

जिसमें मकामी पुलिस स्टेशन के अफसरान का भी भरपूर सहायता रही। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर जनाब बापुराव देशमुख साहब ने मजकूरा टूर्नामेंट में जाती दिलचस्पी लेते हुए पुलिस स्टेशन की एक टीम भी टूर्नामेंट में उतारी पुलिस स्टेशन कि टिम और डॉक्टरो कि टिम का दिलचस्पी मुकाबला हुआ. पुलिस टिम के कॅप्टन पवार साहब थे, तो डॉक्टर टिम के कॅप्टन डॉक्टर फय्याज थे. जिसमे पुलिस कि टिम ने जित हासिल कि. और नुमाइश ई मैच में रनर अप कि ट्राफी हासिल की। शिवाजिनगर पुलिस स्टेशन के सिनियन बापुराव देशमुख साहब ने हर तरहा के नशा से नौजवानो को मुक्त करने का वादा किया. उन्होने कहा के समाज को नशा से बचाने कि जबाबदारी हम सब कि है.

 

टूर्नामेंट को युटयुब पर भी दिखाया गया. अन्डर 19 का फाईनल अन्ना – टू ने जिता. और उन्हे पांच हजार का नकद इनआम और ट्रॉफी खुसुसी मेहमानो के हाथो से दिया गया.

रनरअप आने वाली टिम को तीन हजार रुपये नकद और ट्रॉफी मेहमानो के हाथो से दि गई.

26 जनवरी को रिपब्लीक डे को फाईनल मैच हुआ. जिसमे मुस्कान टिम और आदर्श टिम मे दिलचस्पी मुकाबला हुआ जिसमे मुस्कान टिम ने फाईनल मैच जिता. स्टेज पर सम्मानित मेहमानो के हाथो से मुस्कान टिम के कॅप्टन समिन शेख को पचास हजार रुपये का इनआम और ट्रॉफी देकर नवाजा गया.

और रनर अप टिम मे आदर्श टिम के कॅप्टन नरेश पाटील को तिस हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर स्टेज पर मेहमानो के हाथो सम्मानित किया गया.

मज्कूरा टूर्नामेंट की फलाही काम की नियत से मुनाकिद किया गया था इसलिए इस टूर्नामेंट में इलाका के काँग्रेस पार्टी के उभरते हुए मशहूर व मारूफ शख्सियत जिनमें जनाब वसीम जावेद खान साहब, शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर जनाब बापुराव देशमुख साहब, विदर्भ वेलफेअर असोसिएशन के मुंबई के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर काजी नजीमोद्दीन साहब, सेक्रेटरी नासीर अली सहाब, विदर्भ वेलफेअर असोसिएशन के मुंबई के पुर्व सेक्रेटरी एंव मुंब्रा युनिट के सदर जुबेर कुरैशी साहब, शकिल खान, जमिर कुरैशी, वगैरा ब नफसे नफीस शरीक हुए । और इन्ही मेहमानो के मुबारक हाथो से इनआमात कि तकसिम कि गई. गोवंडी युनिट की ओर से तमाम मेहमानो का शाल और बुके देकर मेहमानो को सम्मानित किया गया.

 

गोवंडी युनिट के जनरल सेक्रेटरी जनाब इमरान तजम्मुल खान के जेरे इन्तेजाम पुर अमन तरीक्के से अन्जाम तक पहुँचा.

|

नशा मुक्त गोवंडी और तालीम सबके लिए जैसे नारों से मैदान दिनभर गूंजता रहा। निहायत कामयाबी के साथ मुनाक्कीद इस टूर्नामेंट ने गोवंडी की आवाम का दिल जीत लिया। आखिर में गोवंडी यूनिट के सेक्रेटरी इमरान तजम्मुल खान साहब ने तमाम मेहमानो का का शुक्रिया अदा किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *