Sign In
  • Mumbai
  • International
  • Canada
  • Espau00f1ola
Fight Against Criminal
  • Home
  • e-Paper
  • National
  • International
  • Breaking News
  • Mumbai
  • Pune
  • Political
  • Entertainment
  • Business
  • Fashion
  • Crime
  • Login
Reading: फिल्म सिटी गेट के पास भीषण आग ने मचाई तबाही, कई झुग्गियां जलकर खाक..
Share
Fight Against CriminalFight Against Criminal
Font ResizerAa
  • Home
  • e-Paper
  • National
  • International
  • Breaking News
  • Mumbai
  • Pune
  • Political
  • Entertainment
  • Business
  • Fashion
  • Crime
  • Login
Search
  • Home
  • e-Paper
  • National
  • International
  • Breaking News
  • Mumbai
  • Pune
  • Political
  • Entertainment
  • Business
  • Fashion
  • Crime
  • Login
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
AccidentMumbai

फिल्म सिटी गेट के पास भीषण आग ने मचाई तबाही, कई झुग्गियां जलकर खाक..

Shoaib Miyamoor
Last updated: February 22, 2025 12:00 pm
Shoaib Miyamoor
Share
SHARE
Spread the love

फिल्म सिटी गेट के पास भीषण आग ने मचाई तबाही, कई झुग्गियां जलकर खाक………,.

शाम करीब 7:30 बजे आग संतोष नगर इलाके में भड़की। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 150-200 झोपड़ियां जल गईं। बताया जा रहा है कि घर में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे आग और भी फैल गई।………

 

मुंबई : मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित संतोष नगर इलाके में बीते गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बता दें, यहां झुग्गी बस्ती में आग लग गई, जो तेजी से फैलने लगी। आग के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

शाम साढे सात बजे लगी आग

शाम करीब 7:30 बजे आग संतोष नगर इलाके में भड़की। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 150-200 झोपड़ियां जल गईं। बताया जा रहा है कि घर में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे आग और भी फैल गई। जब घटना की जानकारी मिली, तो तुरंत 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। अग्निशमन विभाग, पुलिस और एंबुलेंस की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया था।

आग इतनी बड़ी थी कि इसके लपटें दूर से ही देखी जा सकती थीं। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पहले के अनुमान के अनुसार यह गैस सिलेंडर के फटने के कारण हो सकती है।

आग से कई झोपड़ियां पूरी तरह से जलकर राख

आग से कई झोपड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गईं, जिससे इलाके में भारी नुकसान हुआ। हालांकि, अच्छी बात यह है कि किसी भी व्यक्ति के घायल या मारे जाने की खबर नहीं है। दमकल विभाग और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि आग कैसे लगी।

मुंबई फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा कि “कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन नुकसान बड़ा है। सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और राहत कार्य जारी है।” अभी प्रशासन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामले की पूरी जांच करेगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Share This Article
X Email Copy Link Print
Previous Article जंक्शन पर इंतजार कर रही महिला से 4 लोगों ने की दोस्ती, होटल में किया सामूहिक दुष्कर्म; 3 गिरफ्तार.
Next Article ठाणे: अंबरनाथ में ई-बाइक की बैटरी में विस्फोट, 10 बाइक और कार नष्ट; किसी के घायल होने की सूचना नहीं है
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

Kurla BEST bus tragedy occurred due to human error, improper training: RTO officials | Mumbai News
Mumbai

Kurla BEST bus tragedy occurred due to human error, improper training: RTO officials | Mumbai News

NEW DELH: Human error and insufficient training are being cited as potential causes in the accident involving a Brihanmumbai Electric…

7 Min Read
MumbaiSocial

एआईएमआईएम महाराष्ट्र ने बेस्ट किराया वृद्धि के खिलाफ बिगुल फूंका, इसे मुंबई के मजदूर वर्ग पर हमला बताया..

एआईएमआईएम महाराष्ट्र ने बेस्ट किराया वृद्धि के खिलाफ बिगुल फूंका, इसे मुंबई के मजदूर वर्ग पर हमला बताया....... मुंबई: एआईएमआईएम…

2 Min Read
First assembly session to end with ministers without portfolios? | Mumbai News
Mumbai

First assembly session to end with ministers without portfolios? | Mumbai News

Nagpur: Perhaps for the first time in Maharashtra's legislative history, a full session of the state legislature may conclude without…

6 Min Read
Shirish Patel, designer of India’s first flyover at Kemps Corner, passes away | Mumbai News
Mumbai

Shirish Patel, designer of India’s first flyover at Kemps Corner, passes away | Mumbai News

MUMBAI: In a city where private greed tends to overtake public good, Shirish Patel was a tireless advocate for equitable…

7 Min Read
Fight Against Criminal

News

About us

  • Advertise

Technology

  • Business
  • City
  • Fashion
  • Health
  • Most Read

Health

  • Mumbai
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Thane

Culture

  • World
  • Travel
  • Top Stories
  • Media
  • Videos

More

  • Fashion
  • Travel
  • Health

Subscribe

  • ePaper
  • Digital Subscription
  • Social

© Fight Against Criminal. Fight Against Criminal. All Rights Reserved.

Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?