पंजाब में चौंकाने वाली घटना! मोहाली के मटौर गांव में मोमोज सप्लाई करने वाली फैक्ट्री के फ्रिज में मिला ‘कुत्ते का सिर’, कर्मचारी फरार……….
मोहाली: पंजाब के मोहाली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मोमोज सप्लाई करने वाली एक फैक्ट्री के फ्रिज में कुत्ते का सिर मिला है। यह फैक्ट्री जिले के मटौर गांव में स्थित है। खाद्य पदार्थ तैयार करने में अस्वच्छ तरीकों के इस्तेमाल की कई शिकायतें मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को फैक्ट्री पर छापा मारा। यह फैक्ट्री चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में मोमोज, स्प्रिंग रोल और अन्य सामान सप्लाई करती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुत्ते का शव गायब था। यह स्पष्ट नहीं है कि मोमोज और स्प्रिंग रोल में कुत्ते के मांस का इस्तेमाल किया गया था या फैक्ट्री में काम करने वाले लोग इसे खाते थे।
कुत्ते के शरीर का बाकी हिस्सा गायब था। सिर को जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग भेजा गया।
अधिकारियों ने फैक्ट्री से कटा हुआ मांस और एक क्रशर मशीन भी बरामद की।
स्थानीय लोगों ने पहले भी सोशल मीडिया पर फैक्ट्री में गंदगी के बारे में पोस्ट किया था। यह फैक्ट्री पिछले दो सालों से इलाके में चल रही है। मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर इसका मालिक एक व्यक्ति है जो इलाके में बेकरी भी चलाता है।
बताया जाता है कि फैक्ट्री में नेपाल के करीब आठ से दस लोग काम कर रहे थे। फिलहाल फैक्ट्री के सभी कर्मचारी फरार हैं। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री के लापता कर्मचारियों का पता लगाने के लिए भी अभियान शुरू कर दिया गया है।