महाराष्ट्र के शिरावने में MIDC परिसर में लगी भीषण आग, बुझाने के लिए आठ घंटे से जारी है मशक्कत..

Shoaib Miyamoor
Spread the love

महाराष्ट्र के शिरावने में MIDC परिसर में लगी भीषण आग, बुझाने के लिए आठ घंटे से जारी है मशक्कत………..

महाराष्ट्र के शिरावने में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों को बड़ी संख्या में मौके पर भेजा गया। चिंताजनक पहलू ये है कि आग बीते आठ घंटे से जल रही है। रात करीब 11 बजे लगी आग को बुझाने के लिए 10 से अधिक दमकल की गाड़ियों को भेजा गया।

इस संबंध में दमकल विभाग के अधिकारी एसएल पाटिल ने बताया कि 12 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं। हम जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल, जान-माल के नुकसान और आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। आठ घंटे से लगातार जल रही है आग. शिरावने में लगी आग के संबंध में शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आई रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 10 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं। सुबह 6.50 तक दमकलकर्मियों की मशक्कत जारी

इसके सवा घंटे बाद भी समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि आग बुझाने की मशक्कत जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *