पुलिस अधिकारी ने ही बार-बार … बंदूक की नोक पर लूटी आबरू! …विवाहित महिला को गर्भपात के लिए किया मजबूर

admin

पुलिस अधिकारी ने ही बार-बार … बंदूक की नोक पर लूटी आबरू! …विवाहित महिला को गर्भपात के लिए किया मजबूर……….

मुंबई…बीड जिले से राज्य के पुलिस की वर्दी को दागदार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक पुलिस अधिकारी ने एक विवाहित महिला की बंदूक की नोक पर बार-बार आबरू लूटी। हैरानी की बात तो यह है कि महिला की नग्न तस्वीरें और वीडियो भी बना लिया। प्रताड़ित करने वाले संदिग्ध पुलिस अधिकारी का नाम रवींद्र लिंबाजी शिंदे है। ३९ वर्षीय पीड़िता ने इस संबंध में बीड शहर के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता और संदिग्ध रवींद्र शिंदे एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे, क्योंकि उनके घर पास-पास ही थे। पुलिस विभाग में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त होने के बाद वह जिले से बाहर चला गया। हालांकि, वह लगातार पीड़िता से संपर्क करने की कोशिश करता रहा।

जान से मारने की दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि उसने उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया। विगत १ जून को वह फिर से पीड़िता के घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया। आखिरकार, १ जुलाई को पीड़िता ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उसने उसे और उसके परिवार को जान से मारने व झूठे अपराध में फंसाने की धमकी दी। बता दें कि रवींद्र शिंदे एक सहायक पुलिस निरीक्षक है और धाराशिव जिला पुलिस बल में कार्यरत है।

१२ साल पहले शुरू किया था अत्याचार

शुरुआत में २०१३ में उसने बंदूक की नोक पर जबरन घर में घुसकर पीड़िता को प्रताड़ित करता हुए उसकी नग्न वीडियो और तस्वीरें बना ली। शिकायतकर्ता ने कहा है कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसके पति को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि बार-बार बलात्कार होने के बाद वो गर्भवती हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *