उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए, चैत्यभूमि पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को अभिवादन

Shoaib Miyamoor

मुंबई – 10 फरवरी 2026

महाराष्ट्र राज्य की माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार ने आज मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को सुबह 9:30 बजे दादर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में सहपरिवार श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। दर्शन के पश्चात सिद्धिविनायक न्यास के सन्माननीय अध्यक्ष श्री सदानंद सरवणकर (राज्यमंत्री दर्जा) ने उपमुख्यमंत्री का “श्रीं” की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर खासदार प्रफुल्ल पटेल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष खासदार सुनील तटकरे, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रूपाली चाकणकर सहित न्यास की माननीय विश्वस्त श्रीमती मनीषा तुपे और श्री सुदर्शन सांगळे उपस्थित रहे।

इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने दादर स्थित चैत्यभूमि पहुंचकर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर अभिवादन किया। इस अवसर पर विधानसभा के उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिन समन्वय समिति के सरचिटणीस नागसेन कांबळे, माननीय पार्थ अजित पवार, पूर्व मंत्री नवाब मलिक, विधायक सना मलिक, एनसीपी महाराष्ट्र उपाध्यक्ष हाजी इब्राहीम शेख (भाईजान) तथा झीशान सिद्दीकी सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।

इसी क्रम में आदरणीय सुनेत्रावहिनी अजित पवार एवं माननीय पार्थ पवार ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन कर तथा चैत्यभूमि पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को अभिवादन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और एकता की कामना की।

इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जिनमें उत्तर मध्य जिला एनसीपी अध्यक्ष अरशद अमिर, एडिटर जफरसिद्दीकी, हाजी रफीक शेख,

सैकडो एनसीपी पदाधिकारी कार्यकर्ता,और गणमान्य लोग मौजुद थे.

 

कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, श्रद्धा और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं में नेतृत्व के प्रति उत्साह और विश्वास स्पष्ट रूप से झलकता नजर आया।

यह दौरा आस्था, सम्मान और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश देने वाला रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *