अंधेरी बीच स्वच्छता मोहीम – गरुड़ युवा फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास
दिनांक 16 मार्च 2025 को गरुड़ युवा फाउंडेशन की ओर से अंधेरी बीच स्वच्छता मोहीम सफलतापूर्वक संपन्न हुई। संस्थापक अमित प्रसाद घोंगडे के नेतृत्व में चले इस अभियान में कुल 143 किलो प्लास्टिक और अन्य हानिकारक कचरा एकत्र कर समुद्र तट को स्वच्छ बनाया गया।
“हमारा समुद्र तट, हमारी जिम्मेदारी!” – इस संदेश को समाज तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक किया
। कई लोगों ने इस स्वच्छता अभियान में शामिल होने की इच्छा जताई, वहीं स्थानीय नागरिकों ने हमारे कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस स्वच्छता मोहीम में योगदान देने वाले शुभम घानाटे, अथर्व दळवी, भाविक मेहता, करण, रोनित, साहिल और ऋषिकेश – इन सभी स्वयंसेवकों का दिल से धन्यवाद!
गरुड़ युवा फाउंडेशन सदैव पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाकर मुंबई को स्वच्छ और सुंदर बनाने के हमारे प्रयास जारी रहेंगे!
