बागपत में 65 फीट ऊंचा मंच टूटा, 7 की मौत:80 घायल; लोगों को ठेले से अस्पताल पहुंचाया, जैन समाज के निर्वाण महोत्सव में हादसा.

admin

बागपत में 65 फीट ऊंचा मंच टूटा, 7 की मौत:80 घायल; लोगों को ठेले से अस्पताल पहुंचाया, जैन समाज के निर्वाण महोत्सव में हादसा……

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान हादसा हो गया। यहां 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरते चले गए। भगदड़ जैसे हालात हो गए

हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 80 से अधिक घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। स्थानीय लोग खून से लथपथ श्रद्धालुओं को ठेले से अस्पताल पहुंचा रहे हैं।

हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में सुबह 7 से 8 बजे के बीच हुआ। महोत्सव में आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था। उस पर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। वजन बढ़ने से पूरा मचान नीचे गिर गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *