बांद्रा में मॉल के अंदर शोरूम में लगी आग, दमकल गाड़ियां मौके पर…………

admin

मुंबई: मुंबई के बांद्रा में एक मॉल के अंदर एक शोरूम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। खबरों के मुताबिक, आग ने अब पूरे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया है। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आग सबसे पहले बांद्रा पश्चिम में लिंकिंग रोड पर लिंक स्क्वायर मॉल के बेसमेंट में क्रोमा शोरूम में लगी थी। मुंबई फायर ब्रिगेड ने इसे ‘लेवल-4’ की आग घोषित किया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) भी आग बुझाने के अभियान में मुंबई फायर ब्रिगेड की मदद कर रहा है। NDRF की एक टीम सुबह करीब 7:50 बजे मौके पर पहुंची।

गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों से MFB ने आग वाली जगह के पास की इमारत को खाली करा लिया है।

आग लगने का कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है। अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

अभी और जानकारी का इंतजार है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *