बांद्रा मॉल अग्निकांड… कब होगा आग पर काबू?..२०० दुकानें जलकर हुई थीं खाक…मनपा ने अब जाकर शुरू की जांच.

admin

बांद्रा मॉल अग्निकांड… कब होगा आग पर काबू?..२०० दुकानें जलकर हुई थीं खाक…मनपा ने अब जाकर शुरू की जांच……..

मुंबई..मुंबई के बांद्रा स्थित लिंक स्क्वेयर मॉल में पिछले हफ्ते लगी भीषण आग की जांच मनपा की सतर्कता विभाग ने शुरू कर दी है। इस आग में करीब २०० दुकानें जलकर खाक हो गर्इं। जांच के तहत, विकास योजना विभाग से मॉल का नक्शा मंगवाया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इमारत में कोई अवैध बदलाव तो नहीं किए गए थे।
खबरों की मानें तो मुंबई फायर ब्रिगेड भी इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। वे इमारत की फायर सेफ्टी अनुमति, निर्माण की मंजूरी और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। साथ ही, मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने संयुक्त आयुक्त डी. गंगाधरन को एक अलग जांच सौंप दी है। गंगाधरन सतर्कता विभाग के प्रमुख भी हैं और एक हफ्ते में रिपोर्ट सौंपने की उम्मीद है। रिपोर्ट की मानें तो, आग में प्रभावित इमारत की नक्शा योजना जांच के लिए मांगा गया है। जांच में यह देखा जाएगा कि आग बुझाने में देरी क्यों हुई, आग इतनी तेजी से वैâसे पैâली और क्या फायर ब्रिगेड की ओर से कोई लापरवाही हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मॉल में फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था और वेंटिलेशन की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। २९ अप्रैल को मॉल की बेसमेंट में मौजूद क्रोमा शोरूम से आग शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते लेवल-४ की भीषण आग में बदल गई। इस आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड को करीब २२ घंटे लगे। एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी ने फायर ब्रिगेड की देर से और कमजोर कार्रवाई की आलोचना की है, जिससे मॉल पूरी तरह जल गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *