बदमाशो के हौसले बुलंद महिला की गोली मारकर हत्या, थाना से महज़ 500 मीटर दूरी पर दिल दहला देने वाली वारदात

संवाददाता फरियाद अली
कैसरगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को बेहद करीब से निशाना बनाते हुए कनपटी पर गोली मार दी। घटना कैसरगंज कोतवाली से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हुई, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल फैल गया है।
मृतका की पहचान गुड़िया पत्नी राजू, निवासी डिहवा, नगर पंचायत कैसरगंज के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला अपने घर के पास ही मौजूद थी, तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश पहुंचे और बिना किसी विवाद या कहासुनी के अचानक के ही आये और कनपति पर बन्दूक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही महिला मौके पर ही गिर पड़ी। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
सूचना मिलते ही कैसरगंज पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात थाने से इतनी नजदीक होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
