बेहतरीन इंसान वो है जिसका वजूद दुसरो के लिए फ़ायदेमन्द हो…. डा कमर काज़मी

जलालाबाद.
प्राप्त जानकारी के अनुसार
“काज़मी यूनानी हर्बल क्लिनिक” द्वारा एक नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न रोगों के मरीज़ों का बड़ी संख्या मे निःशुल्क चेकअप और दवाओं का वितरण किया गया।
देवबन्द जी टी रोड पर स्थित प्रसिद्ध शिक्षण संस्था मदरसा शेख जिकरिया के निकट मदीना कालोनी मे काज़मी यूनानी हर्बल क्लिनिक द्वारा निशुल्क कैप् जनहित सेवा अंतर्गत आयोजन किया गया, कैंप आयोजक डॉक्टर क़मर काज़मी ने बताया कि “कैंप और क्लिनिक का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्रवासियों सहित मदरसा छात्रों को हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा निम्न मूल्य पर देना है। हमारे यहां सभी प्रकार के टेस्ट, अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी हैl
डा काज़मी ने इस मौके पर कहा कि बेहतरीन इंसान वो है जिसका वजूद दुसरो के लिए फ़ायदेमन्द हो, ये इल्म हमे लोगो की भलाई बिला फर्क मजहब जात बिरादरी, जनहित सेवा करने को बल प्रदान करता है इंसानी ज़िंदगी मे एक दूसरे की भलाई के लिए काम आना सवाब/ पुण्य करम भी है तो वही इंसानियत का फर्ज़ भी है l
कैंप मे मुख्य रूप से डॉक्टर फैसल सिद्दीक़ी, डॉक्टर लक्ष्य गुप्ता, डॉक्टर मोहम्मद तालिब,डॉक्टर एस. एम. रिहान, डॉक्टर अनवर अंसारी,डॉक्टर फरज़ाना अंसारी,डॉक्टर अज़ीम ख़ान, डा शाह फारूक उर्फ नज़ाकत अली डॉक्टर फरमान अंसारी,डॉक्टर अनुज कुमार,हाफ़िज़ आज़म डॉक्टर अनवर सईद आदि का विशेष सहयोग रहा l
उल्लेखनीय है डा कमर काज़मी अपनी जनहित सेवा कार्यो के लिए मुज़फ्फरनगर मे सामाजिक संस्था हेल्प क्लब अध्यक्ष के रूप मे जन हित सेवा कार्यो के लिए प्रसिद्ध रहे जन
उनकी जनहित कार्य शैली के अंतर्गत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किये जा चुके है l
