बहराइच: फरियाद अली महासचिव नियुक्त, पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने जारी किया आदेश

admin

बहराइच: फरियाद अली महासचिव नियुक्त, पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने जारी किया आदेश 

बहराइच। पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। समिति ने जनपद बहराइच निवासी वरिष्ठ पत्रकार फरियाद अली (पुत्र मुंशरीफ अली) को जनपद का महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति समिति के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा की संस्तुति तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुनीफ मल्होत्रा के मार्गदर्शन में की गई।

नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष राकेश कुमार चौहान द्वारा औपचारिक रूप से जारी किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि फरियाद अली की सक्रियता, निष्ठा, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि फरियाद अली पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई दिशा देंगे।

फरियाद अली हुज़ूरपुर ब्लॉक के निवासी हैं और लंबे समय से पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं । पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत, सक्रिय व प्रभावी बनेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *