बहराइच पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, उपहार भेंट कर किया सम्मानित

admin

बहराइच पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, उपहार भेंट कर किया सम्मानित

बहराइच, 30 जून 2025 — जनपद बहराइच में पुलिस विभाग के 06 पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इन सभी पुलिसकर्मियों ने अपने सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करते हुए विभागीय दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया। उनके योगदान को स्मरणीय बनाते हुए आज “पुलिस लाइन सभागार” में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा की अध्यक्षता में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गरिमामयी विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके पश्चात उन्हें उपयोगी उपहार प्रदान किए गए।

 

मुख्य आरक्षी मो. सुलेमान व मु0आ0 नईम खाँ को पवित्र कुरआन मजीद और ट्रॉली बैग जबकि मु0आ0 अखिलेश सिंह, मु0आ0 रामऔतार, मु0आ0 जयनाथ चौहान एवं मु0आ0 राम सागर प्रसाद को श्रीरामचरितमानस एवं ट्रॉली बैग भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। साथ ही, उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया गया।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानन्द कुशवाहा ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के योगदान को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण करते हुए कहा कि इन सभी कर्मठ पुलिसकर्मियों ने विभाग की छवि को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

 

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन श्री राज सिंह यादव प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक चन्द्रभूषण साहनी, सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को बधाइयों एवं शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

 

पुलिस विभाग की यह परंपरा न केवल अधिकारियों के मनोबल को बढ़ाती है बल्कि नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा देती है कि ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा का सदैव सम्मान होता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *