बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर जेल से बाहर, 21 दिन की छुट्टी मिली..

admin

बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर जेल से बाहर, 21 दिन की छुट्टी मिली……….

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने बुधवार सुबह 21 दिन की फरलो (पैरोल) पर रिहा कर दिया। रहीम बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी है। इस साल जनवरी में भी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा सरकार ने 30 दिन की पैरोल दी थी। वह फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 20 जनवरी से गुरमीत राम रहीम को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने कुल 142 दिनों के लिए रिहा किया है। गौरतलब है कि 24 अक्टूबर, 2020 के बाद से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को दी गई यह 13वीं फरलो/पैरोल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *