दिल्ली में खिला कमल।          झाड़ू वाले का नहीं चला जादू।  27 साल बाद लौटी बीजेपी सरकार।

Shoaib Miyamoor
Spread the love

दिल्ली में खिला कमल।

         झाड़ू वाले का नहीं चला जादू।

 27 साल बाद लौटी बीजेपी सरकार।

 

एफ ए सी न्यूज़ नेटवर्क दिल्ली

 

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव हुए और 8 फरवरी को परिणाम आए जिसमें बीजेपी को 43 सीटें मिली वहीं आम आदमी पार्टी को 27 सीटें मिली कांफ्रेंस को कोई सीट नहीं मिली।

और इस तरहां बीजेपी की 27 साल बाद दिल्ली में वापसी हुई है। मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस का अभी तक कोई स्पष्ट नहीं हुआ है।

 

दिल्ली चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करने के बाद अब भाजपा सरकार बनाएगी। भाजपा ने दिल्ली चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सत्ता से बेदखल करते हुए 27 साल बाद धमाकेदार वापसी की है। आलम यह कि भाजपा की आंधी में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत आम आदमी पार्टी के कई कद्दावर नेता चुनाव हार गए। हालांकि मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना कालकाजी सीट से जीत हासिल करने में सफल रही हैं। इस रिपोर्ट में जानें कहां से किसने मारा मैदान?

 

भाजपा ने दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के साथ AAP को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। AAP ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में दो तिहाई बहुमत के साथ वापसी की है। भाजपा को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस एक बार फिर खाता तक नहीं खोल सकी है। दिल्ली में सत्ता विरोधी लहर इतनी जबरदस्त थी कि आप के शीर्ष नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गये। यहां तक कि सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज भी चुनाव नहीं जीत सके।

 

दिल्ली वालों ने इस बार बीजेपी को चुना है अब देखना यह होगा की बीजेपी सरकार दिल्ली वालों के क्या कर दिखाती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *