FAC News टीम की इफ्तार पार्टी में उमड़ा जनसैलाब, भाईचारे की मिसाल पेश

Shoaib Miyamoor

संवाददाता फरियाद अली

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच चाकूजोत स्थित गौसिया मस्जिद में FAC News टीम की ओर से एक शानदार दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। रमजान के मुकद्दस महीने में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक परंपराओं को निभाया, बल्कि समाज में अमन, चैन और आपसी भाईचारे का एक सशक्त संदेश भी दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत से ही स्थानीय नागरिकों और जायरीन का तांता लगा रहा, जिसमें क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में भावी रियाजुल हसन (बाबा प्रधान), अब्दुल हफीज, मो० अली , मुबारक अली (भावी जिला पंचायत सदस्य), मो० रिजवान शेख और आदर्श पत्रकार सुरक्षा समिति – महासचिव पत्रकार फरियाद अली प्रमुख रहे। इसके साथ ही हाफ़िज़ लुकमान , मो० दिलदार रजा कादरी , हाफ़िज़ मो० अलीम , ग्राम प्रधान रमजान अली , मो० कलीम, मो० हलीम, मो० फरीद , मो० शेरू अंसारी इरशाद फखरुद्दीन, चांदबाबू, मो० यूनुस और कैमरा टीम से फैय्याज सिद्दीकी सहित कई सम्मानित लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया और सामाजिक एकता की एक खूबसूरत तस्वीर पेश की।

इफ्तार के तुरंत बाद सभी ने मगरिब की नमाज अदा की, जिसमें विशेष तौर पर FAC News की निरंतर तरक्की, क्षेत्र की खुशहाली और पूरी दुनिया में शांति व सुकून के लिए दुआएं मांगी गईं। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी विश्वास को और गहरा करते हैं।

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन FAC News के चेयरमैन मोहम्मद सईद शेख और उनकी ऊर्जावान टीम के कुशल निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी मेहमानों और सहयोगियों का आभार जताते हुए इस सफल आयोजन को संपन्न किया। यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *