गाज़ी मियां सक्लैनी मदाजिल्लाहुल आली का मुंबई में दौरा।

संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई
मुंबई : इन दिनों मुंबई की सरजमीं पर उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के सिलसिला ए नक्श बंद आस्ताना ए शाह सक़लैन व शराफ़त अली मियां के सज्जादानशीन हज़रत पीरे तरीकत गाज़ी मियां सक्लैनी मदाजिल्लाहुल आली का मुंबई में दौरा हुआ।
दौरे के दौरान गाज़ी मियां हुजूर का मुंबई, गोवंडी, भायखला, कुर्ला, मुंब्रा, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मलाड, माहीम, नलबजार, पीरुलेन, जैसे इलाकों में सकलैनीओं ने किया पुरजोश इस्तकबाल।
जगह जगह फातेहा ख्वानी, लंगर खिलाना लोगों को मिलने का सिलसिला जारी रहा।
हज़ारों की तादाद में लोग गाज़ी मियां हुजूर के मुरीद हुए और सिलसिलाए सक़लैनीया से जुड़े।
हज़रत शाह सक़लैन एकेडमी ऑफ इंडिया बरेली, मुंबई, झांसी, भोपाल, मुरादाबाद, सुरत, जेतपुर, मालेगांव, दिल्ली, जैसे मुख्तलिफ शहेरों में जरुरतमंद बच्चीओं के लिए इज्तेमाई निकाह का भी इंतजाम करती है, वहीं जगह ब जगह जरुरतमंद लोगों को कंबल बांटना, स्कूल फीस, के लिए मदद करना, अनाज बांटना, जैसे कई कार ए खैर के कामों को अंजाम देती है।
20 ओक्टोबर 2023 को बरोज़ जुमा हज़रत शाह सक़लैन मियां हुजूर के पर्दा परमाने के बाद आपके सज्जादानशीन हज़रत गाज़ी मियां सक्लैनी मदाजिल्लाहुल आली को सिलसिले का खलिफा बनाया गया। और अब शहर ब शहर गांव ब गांव में गाज़ी मियां हुजूर की आमद होती है।
गाज़ी मियां की हर अदा आपका बैठना, उठना जैसे सामने हमारे सामने कोई और नहीं सक़लैन मियां हुजूर हों हुबहु सक़लैन मियां। वही अदा वही तरीका बात करने का अंदाज़ जैसे देखो तो सक़लैन मियां हुजूर ही हैं।
