ग्रेटर हैदराबाद मेमन सोसायटी की जानिब से मेमन गोट टेलेंट कॉम्पिटिशन सिझन 1 और फ्री हेल्थ चेकअप केंप हुआ मुकम्मल, 

admin

ग्रेटर हैदराबाद मेमन सोसायटी की जानिब से मेमन गोट टेलेंट कॉम्पिटिशन सिझन 1 और फ्री हेल्थ चेकअप केंप हुआ मुकम्मल, 

संवाददाता शोएब म्यानुंर हैदराबाद 

 

हैदराबाद : तेलंगाना के हैदराबाद शहर के शाह मंजिल फंक्शन हॉल में तारीख 10 ऑगस्ट 2025 को शाह मंजिल में ग्रेटर हैदराबाद मेमन सोसायटी की जानीब से ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के सहकार से सबसे बड़ा हैदराबाद, सिकंदराबाद, गोट टेलेंट कॉम्पिटिशन सिझन 1 और फ्री हेल्थ चेकअप केंप जैसे अनेकों प्रोग्राम जोश और खरोश के साथ मुकम्मल हुआ।

 

इस मौके पर मुख्य महेमानों में जडचर्ला मेमन जमात के प्रेसिडेंट अब्दुल सामी हिंगोळा, महेबुब नगर मेमन जमात के सेक्रेटरी सिराज मारफानी, सलीम लढ़ा, न्यू श्री गायत्री एड्यूकेशन एकॅडमी की चेयरपर्सन मेहज़बीन खान, समेत हैदराबाद और सिकंदराबाद के मेमन कॉम्युनिटी के लोग और काफी ज्यादा तादाद में महिलाएं मौजूद रहे।

 

इस मुबारक मौके के लिए डॉक्टर तौफीक मुंशी, हैदराबाद साउथ जोन एडिशनल डेप्युटी कमिश्नर मजीद सर, आशिस्टन कमिश्नर चारमीनार पी चंद्र शेखर, एस एच ओ अंजानेयुलु हुसैन आलम, एस एच ओ चारमीनार के चंद्र शेखर, चारमीनार एम एल ए मीर जुल्फीकार अली, पथरगट्टी कॉर्पोरेटर के सय्यद सोहैल कादरी, कॉर्पोरेटर मुस्तुफा अली मुजफ्फर, मोहसीन बालाला, को इन्वाइट किया गया था लेकिन भारी बारिश के चलते सभी लोग प्रोग्राम में तसरीफ ना ला सके और मेसेज़ के जरिए प्रोग्राम की मुबारकबादी दिए।

 

प्रोग्राम का आगाज़ कुरान शरीफ की तिलावत से हुआ। बाद में महेमाने खूशुसी सलीम भाई लढा के हाथों से रिबीन काट कर प्रोग्राम का इनोग्रेशन और प्रोग्राम का आगाज़ किया गया।

 

मेडिकल केंप में ब्लड चेकअप, बॉन चेकअप, आई चेकअप, दांत चेकअप का इंतजाम किया गया। आए हुए लोगों ने हेल्थ चेकअप केंप का फायदा भी उठाया और अपना चेकअप भी करवाया।

 

मेमन गोट टेलेंट में कुल 21 पार्टी सिपेट ने हिस्सा लिया जिनमें से 7 पार्टी सिपेट ने अपना टेलेंट लोगों को दिखाने के लिए वहां पर काउंटर लगाए जिसमें

पोस्टर पेइंटिंग, बल्ड ग्रुप टेस्ट, इमीटेशन स्टोल, राइस हेंड मेक पापड़ स्टोल, बॉडी टेस्ट, चोकलेट बुफे, और फुड स्टोल लगाए।

 

सभी पार्टी सिपेट को सर्टिफिकेट देकर नवाज़ प्रोग्राम का मज़ा तब आया जब पहेला, दुसरा और तीसरे नंबर के गोट टेलेंट का एनाउंस मेंट होने जा रहा था वहां मौजूद सभी लोगों की दिल धड़कने तेज़ हो गई ये देखने के लिए की मेमन गोट टेलेंट का खिताब अगर मिलेगा तो कीसे मिलेगा।

 

पार्टी सिपेट में अच्छा टेलेंट करने वालों महेमानों के हाथों से दिए हुए पोइंट के हिसाब से नवाज़ा जाना था जिसमें पहेले टॉपर्स को 2500 पोइंट मिलने पर लेपटॉप गिफ्ट दिया जाना था। दुसरे टॉपर्स को 2000 पोइंट मिलने पर लेपटॉप गिफ्ट दिया जाना था। तिसरे टॉपर्स को 1000 पोइंट मिलने पर साइकिल गिफ्ट दिया जाना था।

 

जिसमें सभी पार्टी सिपेट में सबसे ज्यादा 2003 पोइंट अब्दुल गनी मारफानी को मिलने पर उनको GHM सोसायटी की जानिब से आए हुए सभी महेमानों के हाथों से लेपटॉप देकर नवाज़ा गया।

 

इस पुरे प्रोग्राम के कवर करने खास मुंबई से तसरीफ लाए हुए जर्नलिस्ट शोएब म्यानुंर को बेस्ट जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर के मोमेंटो एवोर्ड से आए महेमानों के हाथों से नवाज़ा गया। आज सभी महेमानों को भी मोमेंटो देकर और शोल पहिनाकर नवाज़ा गया।

 

ग्रेटर हैदराबाद मेमन सोसायटी के प्रेसिडेंट सलीम नडियादवाला, वाईस प्रेसिडेंट अब्दुल सलाम असरफी, सेक्रेटरी जमील अहमद, लेडिज़ विंग चेयरपर्सन अमरीन सलीम नडियादवाला, लेडिज़ वडील कमीटी चेयरपर्सन हाजीयानी रशीदाबाई, और पुरी टीम की जानिब से आए हुए सभी महेमानों का शुक्रिया अदा किया गया और प्रोग्राम को पाए तकमील तक पहुंचाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *