कानपुर में डिब्बों में पैक करीब 50 लाख रुपये का खजूर जब्त किया गया है। ये खजूर 2022 में ही एक्सपायर हो चुका था। मिलावटखोरों ने इस पर 2025-26 का स्टिकर चिपका दिया था। खाद्य और औषधि प्रशासन ने बीते शनिवार को खजूर के पैकेज सीज कर दिए। नौ नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।खाद्य और औषधि प्रशासन के अफसरों ने बताया कि मछरिया इलाके में रजनीश ट्रेडर्स के यहां छापा मारा गया। यहां पर 10 हजार किलो खजूर डिब्बों में पैक होकर बिकने जा रहा था। डिब्बे पर लगा स्टिकर हटाया गया तो पोल खुल गई। एक्सपार्यड खजूर में नए स्टीकर लगाकर बाजार में उतारने की तैयारी चल रही थी। 50 लाख का खजूर जब्त किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होग
